न्यूज

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी

रायपुर, 29 मार्च 2026। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम की 132वीं कड़ी सुनी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशभर में हो रहे सकारात्मक नवाचारों और जनभागीदारी को राष्ट्रीय मंच देता है और समाज में नई ऊर्जा का संचार करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरिया जिले में किसानों द्वारा किए जा रहे जल संरक्षण कार्यों की प्रधानमंत्री द्वारा सराहना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। ‘आवा पानी झोंकी’ जैसे मॉडल के माध्यम से किसानों ने रिचार्ज तालाब और सोख्ता गड्ढों का निर्माण कर वर्षा जल संरक्षण की मिसाल पेश की है, जिससे भूजल स्तर में सुधार हो रहा है और यह अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि राज्य में मत्स्य उत्पादन, खेल और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के प्रयास जारी हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि पेट्रोलियम उत्पादों, रसोई गैस और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रदेश में पूरी तरह सामान्य है और नागरिकों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button