न्यूज

ग्राम अलोला आमातरिहापारा में जमीन विवाद पर बुजुर्ग से मारपीट

रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अलोला आमातरिहापारा में जमीन विवाद को लेकर 70 वर्षीय ननकु राम बंजारा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रार्थी के अनुसार 28 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे वह अपने घर के आंगन में था, तभी गांव के हरि शंकर राठिया और विजय राठिया ने पुरानी जमीन संबंधी रंजिश को लेकर गाली-गलौच शुरू कर दी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि विवाद बढ़ने पर विजय राठिया ने डंडे से और हरि शंकर राठिया ने हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी के बाएं आंख के ऊपर और नाक में चोट आई। घटना के दौरान तीज राम साहू और सोनू नंदकर ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला।

घटना के बाद पीड़ित ने अपने बेटे को जानकारी दी और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button