घरेलू विवाद में गाली-गलौच, मारपीट व जान से मारने की धमकी
रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक महिला की शिकायत पर उसके जेठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रकरण 25 मार्च 2026 को दर्ज किया गया, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत अपराध कायम कर जांच शुरू की गई है।
शिकायतकर्ता रीता राजपूत ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसका जेठ भगत सिंह राजपूत आए दिन शराब के नशे में घर आकर गाली-गलौच करता है और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता है। 24 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे भी आरोपी ने नशे में आकर घर में अश्लील गालियां दीं और समझाने पर भतीजे जय सिंह राजपूत के साथ मारपीट की, जिससे उसे हाथ और गर्दन में चोट आई।
महिला ने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी कई बार इस तरह की हरकत कर चुका है, जिससे परिवार के अन्य सदस्य भी परेशान हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
