न्यूज

बेटी के विवाद से शुरू हुआ झगड़ा, कापू के ग्राम अलोला में महिला व परिवार से मारपीट


रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र के ग्राम अलोला में 23 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजे एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शिकायतकर्ता सरिता गुप्ता (40 वर्ष) के अनुसार उनकी बेटी रोशनी गुप्ता अपने साथियों के साथ घर के बाहर खेल रही थी, तभी पैर लगने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ।

विवाद के दौरान आरोपी पक्ष की महिला और उसका बच्चा मौके पर पहुंचे और कथित तौर पर रोशनी के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची सरिता गुप्ता के साथ भी बाल खींचकर मारपीट की गई, जिससे उनके हाथ, कलाई और सिर में चोट आई। इसके बाद आरोपी विजय गुप्ता नशे की हालत में पहुंचा और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की।

घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीच-बचाव किया गया, वहीं डायल 112 को भी सूचना दी गई, लेकिन समय पर वाहन नहीं पहुंच सका। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button