न्यूज

महुआ बीनने गई महिला से पति ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर डंडे से पीटा

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम गोसाईडीह में 24 मार्च 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे एक महिला के साथ उसके पति द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता जशोदा रावत (28 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने मायके में रह रही थी और उसी दौरान महुआ बीनने खेत गई थी, जहां उसका पति पिलन रावत पहुंचा।

महिला के अनुसार, पति ने उसे अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन बच्चों की परीक्षा होने के कारण उसने बाद में आने की बात कही। इस पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों के साथ डंडे से पीठ व पैरों पर हमला किया। इतना ही नहीं, बाल पकड़कर उसे जमीन पर घसीटा गया, जिससे उसके शरीर में चोटें आईं।

पीड़िता की शिकायत पर लैलूंगा पुलिस ने आरोपी पिलन रावत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना सहायक उपनिरीक्षक राजेश दर्शन को सौंपी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button