रायपुर : प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को डबल इंजन की सरकार ने किया दूर : मुख्यमंत्री साय
रायपुर, 20 मार्च 2026। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा रहे नक्सलवाद को डबल इंजन की सरकार ने काफी हद तक समाप्त कर दिया है, जिससे अब विकास को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में के सैन्य एवं सिविल अधिकारियों के अध्ययन दल से मुलाकात कर राज्य की विशेषताओं और विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा की तथा अतिथियों का शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, खनिज संपदा, समृद्ध लोक संस्कृति और घने वनों से परिपूर्ण राज्य है, जहां लगभग 46 प्रतिशत भू-भाग वनाच्छादित है। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन में सरप्लस है और लगभग 30 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। साथ ही पिछले दो वर्षों में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे भविष्य में उत्पादन क्षमता और बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि और के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से नक्सल समस्या समाप्ति की ओर है। कृषि क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को “धान का कटोरा” बताते हुए उन्होंने कहा कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। वहीं ‘महतारी वंदन योजना’ सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और भूमिहीन मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
अध्ययन दल के प्रमुख एयर कमोडोर अजय कुमार चौधरी सहित विदेशी सैन्य अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ प्रवास को अद्भुत और यादगार बताया। उन्होंने बस्तर क्षेत्र की जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और राज्य में हो रहे सकारात्मक बदलावों की सराहना की। दल ने नया रायपुर, कांकेर, बस्तर, चित्रकोट जलप्रपात, कोंडागांव शिल्पग्राम तथा भिलाई स्टील प्लांट सहित विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर राज्य की विकास योजनाओं, सुरक्षा व्यवस्था और सांस्कृतिक विविधता को करीब से समझा।
