न्यूज

तमनार के आमघाट में अफीम की खेती उजागर, पटवारी गिरदावरी और कृषि विभाग पर उठे सवाल

रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत आमघाट में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया है। ग्रामीण क्षेत्र में खुलेआम इस तरह की खेती का सामने आना प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और संबंधित विभागों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि पटवारी द्वारा की जाने वाली नियमित गिरदावरी के दौरान इस अवैध फसल का खुलासा क्यों नहीं हो पाया। गिरदावरी में खेतों की फसल का विवरण दर्ज किया जाता है, ऐसे में अफीम जैसी प्रतिबंधित खेती का छूट जाना लापरवाही या मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है।

वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों को भी इस पूरे मामले की भनक तक नहीं लगने से उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है और क्या इस मामले में कड़ी जवाबदेही तय की जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button