न्यूज

ग्राम कोनपारा में शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश पर मारपीट

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। 18 मार्च 2026 की शाम ग्राम कोनपारा में आयोजित बारात कार्यक्रम के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर क्रमांक 0097/26 के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रार्थी पप्पू राठिया ने शिकायत में बताया कि वह ग्राम बरपाली का निवासी है और बारात में शामिल होने गया था। नाच-गाने के बाद खाना खाने की तैयारी के दौरान गांव के ही ऋषि राठिया और गोलू राठिया ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि गोलू राठिया ने हाथ में पहने चूड़ा से दाहिनी आंख के ऊपर वार किया, जबकि ऋषि राठिया ने मुक्का मारकर चोट पहुंचाई।

घटना के दौरान मौजूद सूर्या राठिया, त्रिलोचन राठिया और लोकपाल राठिया ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button