न्यूज

बीयर खरीदने गए युवक से मारपीट कर 10,000 रुपये की लूट

रायगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में बीयर खरीदने गए युवक के साथ मारपीट कर लूट की वारदात सामने आई है। प्रार्थी नितेश गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 मार्च की रात करीब 8 बजे वह बड़े रामपुर स्थित शासकीय विदेशी मदिरा दुकान के पास बीयर लेने गया था, जहां इंदिरानगर निवासी राजा खान और अफसर खान से उसका सामना हुआ।

आरोप है कि दोनों ने बीयर मांगने पर मना करने पर प्रार्थी के हाथ से बीयर छीनकर उसके सिर पर मार दी, जिससे उसे चोट लगी और खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपियों ने स्कूटी की डिक्की खुलवाकर उसमें रखे 10,000 रुपये लूट लिए। घटना के दौरान कार्तिक चौहान और रहीम खान ने भी पूरी वारदात देखी।

पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5) और 309(6) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद प्रार्थी ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी और फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button