नाबालिग से दुष्कर्म व वसूली मामले में आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरिक करवाई
रायगढ़ महिला थाना ने 17 वर्षीय बालिका के दुष्कर्म और वसूली की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की, आरोपी उधव दास महंत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क कर 26 जनवरी को स्कूल के पास से मोटरसाइकिल पर ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और 11 मार्च को धमकाकर 10,000 रुपये ऐंठे।
पीड़िता ने परिजनों संग थाने में धारा 64, 351(3) बीएनएस व 4 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 18/2026 दर्ज कराया।थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें अपराध स्वीकार किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, विल्फ्रेड मसीह, आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव व स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने महिलाओं व बच्चों के खिलाफ अपराधों में सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने आमजन से अपील की कि ऐसे मामलों को छिपाएं नहीं, तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि पीड़ित को न्याय मिले। यह कार्रवाई अपराधियों के मनोबल को तोड़ने वाली है।
