न्यूज

रामानुजगंज पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ओमप्रकाश जायसवाल के पिता जागेश्वर प्रसाद जायसवाल को दी श्रद्धांजलि

रामानुजगंज में रविवार को ओमप्रकाश जायसवाल के पिता स्वर्गीय जागेश्वर प्रसाद जायसवाल के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

बताया गया है कि जागेश्वर प्रसाद जायसवाल का निधन 05 मार्च 2026 को हो गया था। मुख्यमंत्री ने इस दुखद अवसर पर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करे।

इस दौरान कृषि मंत्री , पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री , अखिलेश सोनी, सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपेई, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जायसवाल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button