न्यूज

राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर, 14 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से नगर पालिक निगम राजनांदगांव के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 226 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए कहा कि यह पहल केवल निर्माण कार्यों की शुरुआत नहीं, बल्कि राजनांदगांव के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संतुलित और समावेशी विकास के लक्ष्य के साथ शहरों में नागरिक सुविधाओं का तेजी से विस्तार कर रही है।मुख्यमंत्री ने बताया कि अमृत मिशन 2.0 के तहत शहर में घरेलू अपशिष्ट जल के वैज्ञानिक उपचार के लिए दो नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे, जिससे गंदे पानी को सीधे नदियों और नालों में जाने से रोका जा सकेगा।

मुख्यमंत्री नगरोउत्थान योजना के अंतर्गत सड़कों का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे यातायात सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर में 2 हजार सीटर का अत्याधुनिक ऑडिटोरियम बनाया जाएगा, जो कला, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए नया मंच प्रदान करेगा तथा स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि संकल्प बजट 2026-27 में राजनांदगांव जिले के समग्र विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। शिवनाथ नदी के संरक्षण एवं विकास, खेल सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न विभागों के माध्यम से अधोसंरचना विकास के अनेक कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सड़क चौड़ीकरण, ऑडिटोरियम निर्माण, नाला निर्माण, पाइपलाइन विस्तार, ट्रांसपोर्ट नगर उन्नयन तथा कचरा प्रबंधन संयंत्र जैसे कार्यों से शहर के 51 वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और राजनांदगांव के विकास को नई गति मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button