घरघोड़ा ग्राम तेंदूभांठा में पति ने की पत्नी पर लोहे के परसुल से हमला
रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदूभांठा में एक गंभीर घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार संतोषी महंत के पति तुलेश्वर चौहान ने उनके साथ हाथापाई की और लोहे के परसुल से गर्दन और हाथों पर चोट पहुँचाई। घायल महिला का इलाज तत्काल किया गया और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी महिला के बेटे मंगल दास महंत ने दी। उन्होंने बताया कि 12 मार्च की रात तुलेश्वर चौहान घरघोड़ा से बिलासपुर जाने के लिए रवाना हुए थे, उसी दौरान घर के पास उनका विवाद हुआ और तुलेश्वर चौहान ने हाथ में लोहे का परसुल लेकर हमला किया। परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव किया, जिससे स्थिति और गंभीर होने से रोकी गई।
घटना की शिकायत संतोष दास महंत ने 13 मार्च को घरघोड़ा थाना में मौखिक रूप से दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और घायल महिला का उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।
