न्यूज

‘पुलिस सैलरी पैकेज’ योजना के तहत दिवंगत आरक्षक के परिवार को 1 करोड़ रुपये की बीमा सहायता मिली

छत्तीसगढ़ शासन की “पुलिस सैलरी पैकेज” योजना के तहत जशपुर जिले के रक्षित केंद्र में पदस्थ दिवंगत आरक्षक रमेश बड़ा के परिवार को 01 करोड़ रुपये की जीवन बीमा सहायता प्रदान की गई। यह राशि उनकी पत्नी सोलमा बाई को भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से दी गई। रमेश बड़ा की 06 अगस्त 2025 को आकस्मिक मृत्यु हुई थी, और उन्होंने लंबे समय तक पुलिस सेवा में योगदान दिया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार ने बैंक अधिकारियों की उपस्थिति में दिवंगत आरक्षक की पत्नी को 01 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। परिजनों को फंड के सुरक्षित और उचित उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि “पुलिस सैलरी पैकेज” योजना पुलिस परिवारों के लिए सुरक्षा कवच की तरह है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे अपने वेतन खाते को योजना के अंतर्गत पंजीकृत रखें और नामांकन की जानकारी समय-समय पर अपडेट करते रहें, ताकि विपरीत परिस्थितियों में उनके परिवार को योजना का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button