न्यूज

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में जर्जर पुल का निर्माण शुरू, वर्षों बाद मिलेगी सुरक्षित आवागमन की सुविधा

रायपुर, 13 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में सिंगीबहार से कछुआकानी मुख्य मार्ग पर स्थित जर्जर पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। लंबे समय से पुल की खराब स्थिति के कारण क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर थे। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के संज्ञान में मामला आने के बाद संबंधित विभाग को तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।

सिंगीबहार–कछुआकानी मार्ग क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है, जो छत्तीसगढ़ को पड़ोसी राज्यों झारखंड और ओडिशा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है। पुल की जर्जर स्थिति के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों, किसानों और मजदूरों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे आवागमन जोखिम भरा बना हुआ था।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया को जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देश मिलते ही संबंधित विभाग की टीम ने स्थल पर पहुंचकर पुल निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। पुल बनने के बाद क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, साथ ही आसपास के गांवों के विकास और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button