ओडिशा का गांजा सप्लायर गिरफ्तार, “ऑपरेशन तलाश” में तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायगढ़। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत थाना तमनार पुलिस ने ओडिशा के एक गांजा सप्लायर मिथुन सा को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पहले पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ में सप्लायर का सुराग मिला था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार 17 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति नीले रंग की HF डीलक्स मोटरसाइकिल से टपरिया-हमीरपुर बॉर्डर से धौराभांठा की ओर गांजा लेकर जा रहे हैं। तमनार पुलिस ने घेराबंदी कर मनोज कुमार प्रधान और संजय कुमार देहरी को पकड़ा था, जिनके पास से 1.150 किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई थी। इस मामले में थाना तमनार में अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गांजा सप्लायर का मोबाइल नंबर बताया, जिसके आधार पर पुलिस ने सप्लायर मिथुन सा की पहचान कर उसे ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से गिरफ्तार किया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया है और उसने गांजा बिक्री से प्राप्त रकम खर्च कर देने की बात बताई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।
#RaigarhPolice #OperationTalash #GanjaSmuggler #TamnarPolice #OdishaSupplier #NDPSAct
