न्यूज

लैलूंगा के मांझीआमा तिराहा कोतबा रोड में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझीआमा तिराहा कोतबा रोड में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। ग्राम झरन निवासी अनिल कुमार पैंकरा (41) की शिकायत पर पुलिस ने बोलेरो क्रमांक CG13 BA 1241 के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रिपोर्ट के अनुसार 9 मार्च की रात विनय कुमार पैंकरा अपने दोस्त सोमनाथ भगत के साथ मोटरसाइकिल से मांझीआमा में आयोजित शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब 10 बजे लैलूंगा की ओर से आ रही सफेद रंग की बोलेरो ने मांझीआमा तिराहा के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर कोतबा की ओर फरार हो गया।

घटना में विनय कुमार पैंकरा के पैर में गंभीर चोट आई और काफी खून बहने के कारण उसे पहले लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 125(a) और 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button