महुआ बीनने के विवाद में महिला से मारपीट
रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम डंगबीरा में महुआ बीनने और पुरानी रंजिश को लेकर महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डंगबीरा निवासी शनिरो चौहान (40) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 9 मार्च 2026 की सुबह करीब 9 बजे गांव के रामचरण राठिया ने महुआ बीनने की बात को लेकर उससे अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और मारपीट की। घटना में महिला के पीठ और बाएं हाथ में चोट लगने की बात कही गई है। साथ ही आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
लैलूंगा पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी रामचरण राठिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
