132 केवी कोड़ातराई उपकेंद्र में कार्य के कारण कई क्षेत्रों में चार घंटे बिजली बंद रहेगी
रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के संभाग-दो के अंतर्गत 132 केवी उपकेंद्र कोड़ातराई में आवश्यक निर्माण और संशोधन कार्य के चलते बुधवार 11 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पीजीसीआईएल के 400 केवी रायगढ़–झारसुगड़ा सर्किट में संशोधन कार्य के कारण सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक तथा 33 केवी नंदेली उपकेंद्र की सप्लाई सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक बंद रखी जाएगी।
निर्धारित समय के दौरान 33 केवी पुटकापुरी, बसंतपुर, कोतरा, रैबार, बुनगा, लारा, पुसौर और नंदेली फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन फीडरों से जुड़े 33/11 केवी उपकेंद्र पुटकापुरी, धनगांव, लिटाईपाली, बसंतपुर, कोतरा, रैबार, बुनगा, छिछोर उमरिया, तुरंगा, कोड़ातराई, पुसौर और नंदेली से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी, जिससे संबंधित ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अस्थायी रूप से बिजली नहीं रहेगी।
विद्युत विभाग ने बताया कि तीनों उपसंभागों के अंतर्गत सभी उपकेंद्रों से निकलने वाले पंप फीडरों की सप्लाई भी इस अवधि में बंद रहेगी। उपभोक्ताओं से होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए विभाग ने सहयोग की अपील की है और बताया है कि आवश्यकतानुसार विद्युत कटौती के समय में बदलाव भी किया जा सकता है।
