न्यूज

खरसिया में तेज रफ्तार टाटा एस ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग घायल

रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। 8 मार्च की सुबह करीब 7 बजे शराब भट्टी के सामने मेन रोड खरसिया पर तेज और लापरवाही से चलाए जा रहे टाटा एस छोटा हाथी वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार बुजुर्ग गुलाब डनसेना घायल हो गए।

रिपोर्ट के अनुसार ग्राम गीधा निवासी विक्की डनसेना के दादा गुलाब डनसेना मोटरसाइकिल से हमालपारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भट्टी की ओर से आ रहे टाटा एस छोटा हाथी के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में गुलाब डनसेना को चोटें आईं और उनकी हीरो होंडा सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल (CG 13 R 4963) क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद खरसिया पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125(ए) और 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button