न्यूज

कापू रोड झूलनबर चौक, धरमजयगढ़ में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के कापू रोड झूलनबर जाने वाले चौक के पास तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन क्रमांक CG 12 AH 9278 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

प्रार्थी कुमार सिंह राठिया ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 3 मार्च की शाम उसका भांजा कीर्तन राठिया मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG 13 AR 5843 से घर आया था। बाद में वह उसके बेटे उमाचरण राठिया को पीछे बैठाकर बरतापाली जाने के लिए निकला था। रास्ते में शाम करीब 6:30 बजे कापू रोड झूलनबर चौक के पास सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले में धरमजयगढ़ पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button