शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर
सरगुजा। थाना धौरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करौली निवासी युवक द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रार्थिया ने 12/02/26 को थाना धौरपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि विकास हसदा ने उसे शादी का आश्वासन देकर जबरन दुष्कर्म किया और अब विवाह से इंकार कर रहा है। रिपोर्ट पर थाना धौरपुर में अपराध क्रमांक 06/26 धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने प्रार्थिया एवं गवाहों के कथन लेखबद्ध किए और आरोपी की तलाश शुरू की। सतत प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी विकास हसदा, आत्मज शिवब्रत हसदा, उम्र 25 वर्ष, निवासी करौली थाना धौरपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार किया, जिस पर पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी धौरपुर उप निरीक्षक अश्वनी दीवान के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक उप निरीक्षक रामधनी राम, प्रधान आरक्षक अमरसाय मिंज, आरक्षक प्रदीप बखला, अनिल बड़ा, सुशील मिंज एवं पंकज देवांगन की सक्रिय भूमिका रही। महिला संबंधी अपराधों में पुलिस द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई जारी है।
