न्यूज

लैलूंगा के तोलगे खड़ियापारा में पति ने पत्नी पर लोहे की रॉड से किया हमला, छह माह के बच्चे को लेकर फरार

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम तोलगे खड़ियापारा में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता लक्ष्मी प्रजा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पति संजू प्रजा के साथ प्रेम विवाह कर रह रही थी। पति द्वारा आए दिन परिवार को लेकर ताने देने और शराब पीकर गाली-गलौज करने से परेशान होकर वह पिछले एक सप्ताह से अपने माता–पिता के घर रह रही थी।

10 फरवरी 2026 की शाम करीब 8 बजे आरोपी पति ससुराल पहुंचा और पत्नी को जबरन अपने घर चलने के लिए दबाव बनाने लगा। महिला ने शराब छोड़ने की शर्त पर साथ जाने की बात कही, जिस पर आरोपी भड़क गया और अपने पास रखी लोहे की रॉड से उसके सिर के पीछे वार कर दिया। मारपीट के बाद उसने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और छह माह के बच्चे को लेकर मौके से भाग गया।

घटना की सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button