न्यूज

छाल रेंज के चुहकीमार जंगल में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत

रायगढ़ जिले के छाल रेंज अंतर्गत ग्राम चुहकीमार के जंगल में रविवार दोपहर जंगली हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। बताया गया कि ग्रामीण रोज की तरह लकड़ी लेने जंगल गया था, तभी अचानक हाथी से उसका सामना हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया और टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वनमंडल के ग्राम चुहकीमार निवासी गंगाराम सारथी सुबह लगभग 10 बजे जंगल में लकड़ी बीनने गया था। दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास जंगल में मौजूद एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी के आक्रामक हमले से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना गांव वालों और वन विभाग को दी।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में जंगल जाने को लेकर भय व्याप्त हो गया है। सूचना मिलते ही हाथी मित्र दल और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। विभाग द्वारा ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की ओर अकेले न जाने की समझाइश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button