न्यूज

लैलूंगा थाना में दर्ज FIR के बाद शिक्षक प्रकरण में बढ़ी हलचल, ऋषीकेश सदावर्ती सहित देवचरण बंजारे और मंगल कुराल पर क्या होगी निलंबन की कार्यवाही?

लैलूंगा थाना में दर्ज FIR क्रमांक 0018/26 के बाद शिक्षा विभाग से जुड़े एक गंभीर मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है। प्राथमिकी में आवेदिका की शिकायत पर ऋषीकेश सदावर्ती के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले में सार्वजनिक स्कूल प्रांगण में अभद्र व्यवहार, हाथ मरोड़ने और धमकी देने जैसे आरोप दर्ज हैं, जिस पर पुलिस ने विवेचना प्रारंभ कर दी है।

FIR के विस्तृत विवरण में केवल ऋषीकेश सदावर्ती ही नहीं, बल्कि स्कूल प्रबंधन से जुड़े देवचरण बंजारे और मंगल कुराल के नाम भी उल्लेखित हैं। शिकायत के अनुसार, इन दोनों पर आरोप है कि उन्होंने मामले को दबाने का प्रयास किया और आवेदिका पर केस वापस लेने व स्थानांतरण कराने का दबाव बनाया। साथ ही, स्कूल आने-जाने के दौरान जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी उल्लेख FIR में किया गया है।

प्रकरण सामने आने के बाद यह सवाल तेज हो गया है कि क्या शिक्षा विभाग द्वारा ऋषीकेश सदावर्ती, देवचरण बंजारे और मंगल कुराल के विरुद्ध विभागीय निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, FIR दर्ज होने और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तर पर मामले की समीक्षा संभव है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच निष्कर्षों के आधार पर तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button