न्यूज

जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने किया राष्ट्रीय ध्वजारोहण

रायपुर, 26 जनवरी 2026। जनसम्पर्क संचालनालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. रवि मित्तल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

ध्वजारोहण के पश्चात डॉ. मित्तल ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विभाग के अपर संचालक उमेश मिश्रा, संजीव तिवारी, आलोक देव, संयुक्त संचालक डी.एस. कुशराम, पवन गुप्ता, बालमुकुंद तम्बोली, धनंजय राठौर, जयंत देवांगन, जितेन्द्र नागेश, इस्मत जहां दानी सहित जनसम्पर्क संचालनालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button