न्यूज
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
रायपुर, 26 जनवरी 2026 — राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
ध्वजारोहण के पश्चात सचिव पी. दयानंद ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से भेंट कर उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को टॉफियां वितरित कीं, जिस पर बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास, मुख्यमंत्री सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर सहित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
