छत्तीसगढ़न्यूजराजनीतिरायगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज लैलूंगा प्रवास पर — गुरु प्रतिमा पूजा, मंदिर दर्शन एवं गुरु गादी दर्शन में होंगे शामिल

लैलूंगा, रायगढ़।
माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025 को लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भुइयांपानी (तहसील लैलूंगा, जिला रायगढ़) के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री जी यहां धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

लैलूंगा आगमन

मुख्यमंत्री जी दोपहर 12:55 बजे ग्राम सिरकीनारा स्कूल ग्राउंड हेलीपेड, तहसील लैलूंगा, जिला रायगढ़ पहुंचेंगे। वहां स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात मुख्यमंत्री हेलीपेड से सीधे ग्राम भुइयांपानी के लिए रवाना होंगे।

गुरु प्रतिमा पूजा-अर्चन

मुख्यमंत्री दोपहर 01:00 बजे ग्राम भुइयांपानी पहुंचकर गुरु प्रतिमा की पूजा-अर्चन करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे।

मंदिर एवं गुरु गादी दर्शन

इसके बाद मुख्यमंत्री 02:00 बजे दुर्गा मंदिर के दर्शन करेंगे। दुर्गा मंदिर दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री जी गुरु गादी दर्शन के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इन धार्मिक कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ अधिकारीगण और स्थानीय जनप्रतिनिधि रहेंगे।

मुख्यमंत्री का प्रस्थान

कार्यक्रमों के उपरांत मुख्यमंत्री का समय 02:30 PM से 02:35 PM तक आरक्षित रहेगा। तत्पश्चात वे ग्राम सिरकीनारा स्कूल ग्राउंड हेलीपेड से पुनः प्रस्थान कर बगिया हेलीपेड (कांसाबेल, जिला जशपुर) पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जी निज निवास बगिया में आगमन करेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

सुरक्षा एवं व्यवस्था

मुख्यमंत्री जी को ‘Z+’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। उनका ब्लड ग्रुप ‘O’ Positive है। मुख्यमंत्री के साथ उनके सुरक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण रहेंगे।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को सुरक्षा और सत्कार से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button