न्यूज

नाबालिग बालिका के लापता होने पर कापू थाने में रिपोर्ट दर्ज

रायगढ़। जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पखनाकोट में एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पिता श्रवण कुमार राठिया (41 वर्ष) की शिकायत पर कापू पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 8 मार्च 2026 की सुबह करीब 8 बजे उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई और इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया।

परिजनों ने बताया कि लड़की अपने साथ मोबाइल फोन भी लेकर गई थी, लेकिन फोन करने पर वह कॉल नहीं उठा रही है। परिवार के लोगों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया होगा।

कापू पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत अपराध क्रमांक 0040/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही मामले का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

#Raigarh #KapuPolice #MissingGirl #BNS137 #ChhattisgarhNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button