न्यूज

कापू क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

रायगढ़। जिले के कापू थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार ग्राम पखनाकोट निवासी रामेश्वर यादव की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। घटना 11 मार्च की शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच ठाकुरनगर जोबी झांझपारा के पास हुई।

बताया गया कि डोलेश्वर यादव अपने दोस्तों विनय यादव और नौरंग यादव के साथ मोटरसाइकिल से कापू से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे लाल रंग के इंजन और नीले ट्रॉली वाले महिंद्रा ट्रैक्टर के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना में डोलेश्वर यादव को सिर, सीने और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विनय यादव और नौरंग यादव को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button