लापरवाही पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर अम्बुलकर निलंबित
दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने पर पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ एवं विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी मोहला डॉ. चन्द्रशेखर अम्बुलकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अधिकारी पर शासकीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता और अनुशासनहीनता के आरोप पाए गए, जिसके बाद यह कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई।
जांच में सामने आया कि संबंधित अधिकारी बिना पूर्व सूचना के विभागीय समीक्षा बैठकों से लगातार अनुपस्थित रहे और कई अवसरों पर मुख्यालय से भी गायब पाए गए। इससे विभागीय योजनाओं की प्रगति प्रभावित हुई तथा शासकीय कार्यों में अव्यवस्था की स्थिति बनी। उच्च अधिकारियों द्वारा बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ।
निलंबन अवधि के दौरान डॉ. अम्बुलकर का मुख्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला राजनांदगांव निर्धारित किया गया है।
