न्यूज
लैलूंगा के लारीपानी में किराना दुकान से में हुई चोरी
रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लारीपानी में एक किराना दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। प्रार्थी शिवम अग्रवाल (26 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 मार्च की रात दुकान बंद कर घर में सोने के बाद सुबह दुकान खोलने पर अंदर सामान बिखरा मिला और गल्ले से नगदी गायब थी।
शिकायत के अनुसार अज्ञात चोर ने रात के दौरान दुकान में प्रवेश कर लगभग 10 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास तलाश की गई, लेकिन किसी संदिग्ध का पता नहीं चल सका। इसके बाद प्रार्थी ने थाना लैलूंगा में लिखित शिकायत दी।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक हेमंत कश्यप को सौंपी गई है और अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।
