न्यूज

किराये के मकान मालिक ने किरायेदार पर किया हमला, सिर पर कड़े से वार कर दी जान से मारने की धमकी

रायगढ़ के कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत लाईनपारा वार्ड क्रमांक 15 किरोडीमल नगर में किरायेदार और मकान मालिक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। प्रार्थी विजय सारथी की शिकायत पर आरोपी करन धीवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

शिकायत के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे आरोपी ने अपनी बहनों के साथ गाली-गलौज की, जिससे वे रोते हुए घर पहुंचीं। इस पर प्रार्थी जब आरोपी से बात करने गया तो आरोपी भड़क गया और गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसने अपने हाथ का कड़ा निकालकर प्रार्थी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे चोट आई और खून निकलने लगा।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में आरोपी की बहनें और अन्य लोग शामिल हैं। घायल ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सहायक उप निरीक्षक मनमोहन दास बैरागी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button