न्यूज

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोग घायल

रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है, जहां ट्रेलर क्रमांक CG06HC8400 के चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। यह घटना 3 अप्रैल 2026 को ग्राम रेंगालपाली पेट्रोल पंप के पास ओवरब्रिज के नीचे हुई, जिसकी रिपोर्ट 5 अप्रैल को दर्ज की गई।

शिकायतकर्ता करन चौहान के अनुसार, उनके जीजा जयदेव चौहान और भांजी सुनीता चौहान ड्यूटी से लौटते समय उनकी बाइक (पल्सर CG13AQ4015) से आमापाली जा रहे थे। इसी दौरान NTPC की ओर से आ रहे ट्रेलर चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे में जयदेव चौहान के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि सुनीता चौहान (22 वर्ष) के सिर में चोट लगने से खून का थक्का जम गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ के अपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 125(a) और 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button