न्यूज

लैलूंगा के राजपुर के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त


रायगढ़। लैलूंगा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। नारायण दास महंत (61 वर्ष) की शिकायत पर ट्रेलर क्रमांक CG13 AQ-9915 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना 15 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह शासकीय कार्य से बगुडेगा से घरघोड़ा लौट रहे थे। राजपुर से आगे मेन रोड पर पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उनकी स्कॉर्पियो (CG13 AX-2379) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि ट्रेलर चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था।

पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 281 बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button