न्यूज

घरघोड़ा के भेन्ड्रा चौक के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी की टक्कर से स्कूटी सवार घायल

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। ग्राम भेन्ड्रा चौक के पास सिनेमा हॉल के सामने मेन रोड पर तेज और लापरवाही से चलाए जा रहे छोटा हाथी वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार घायल हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा निवासी राजेन्द्र सागर 9 मार्च को गुप्ता फेब्रिकेशन घरघोड़ा से वापस पूंजीपथरा लौट रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे भेन्ड्रा चौक के पास पीछे से आ रहे छोटा हाथी वाहन के चालक सालिक राम साहू ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी एक्टिवा स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

दुर्घटना में राजेन्द्र सागर के दाहिने हाथ, बाएं कंधे और कमर में चोट आई तथा उनकी स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर परिचितों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125(ए) और 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button