न्यूज

राजिम कुंभ कल्प 2026 : पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को किया आमंत्रित

रायपुर, 29 जनवरी। छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट कर राजिम कुंभ कल्प 2026 के आयोजन हेतु औपचारिक आमंत्रण दिया। इस अवसर पर मंत्री ने आयोजन की रूपरेखा, धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व एवं तैयारियों की जानकारी देते हुए इसे राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर का प्रमुख प्रतीक है। वर्ष 2026 का यह आयोजन राज्य की पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बनेगा। कुंभ के दौरान पारंपरिक स्नान, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लोक उत्सवों का आयोजन किया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक आकर्षित होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प राज्य की सांस्कृतिक एकता, धार्मिक आस्था और आर्थिक विकास को नई दिशा देगा। बैठक में आयुक्त रायपुर महादेव कावरे एवं कलेक्टर गरियाबंद बी.एस. उईके भी उपस्थित रहे। राज्य सरकार द्वारा स्वच्छता, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं एवं डिजिटल प्रचार सहित तैयारियां तेज़ी से की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button