न्यूज

बरपाली जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, चार जुआरी गिरफ्तार; नगदी समेत 1.10 लाख की संपत्ति जब्त

रायगढ़, 12 मार्च। जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पुलिस ने बरपाली जंगल में जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द की टीम को सूचना मिली थी कि जंगल में ईमली के पेड़ के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी, जहां से चार आरोपियों को मौके पर पकड़ा गया जबकि कुछ लोग जंगल की ओर भाग निकले।

पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सालिकराम सारथी निवासी गिधकालो थाना कांपू, देव प्रसाद राठिया निवासी ग्राम गनपतपुर, श्रीकांत यादव निवासी चरखापारा और निरंजन यादव निवासी चरखापारा बताया। पुलिस ने मौके से जुआ खेलने में उपयोग की जा रही नगदी 10,600 रुपये, 52 पत्ती ताश की तीन गड्डी, एक दरी, एक काला थैला, तीन मोबाइल फोन तथा पांच मोटरसाइकिल जब्त की है।

जब्त मोटरसाइकिलों में बजाज प्लेटिना CG-13 BG-9618, हीरो HF डिलक्स CG-14 MR-8099, विक्रांता V15 CG-13 V-5466, टीवीएस रेडियॉन बिना नंबर और फैशन प्रो बिना नंबर प्लेट शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से नगदी सहित कुल 1 लाख 10 हजार 600 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। मामले में थाना धरमजयगढ़ (चौकी रैरूमाखुर्द) में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

#Raigarh #RaigarhPolice #OperationAnkush #GamblingRaid #ChhattisgarhPolice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button