न्यूज

लैलूंगा अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल चोरी

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में अस्पताल परिसर से एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। प्रार्थी रामकुमार साय (64 वर्ष) की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 16 मार्च 2026 को शाम करीब 4:15 बजे प्रार्थी अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-13-AD-9398) को अस्पताल परिसर में खड़ी कर अंदर गए थे। करीब एक घंटे बाद लौटने पर वाहन वहां नहीं मिला। आसपास काफी खोजबीन के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका।

मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। चोरी गई मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस अब अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button