न्यूज

ढिमरापुर चौक पेट्रोल पम्प के पास खड़ी मोटरसाइकिल हुई चोरी

रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है, जहां ढिमरापुर चौक पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर ने पार कर दिया। इस मामले में प्रार्थी विजय दास महंत की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी 26 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1 बजे अपनी लाल-काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 AL 3485) को हैंडल लॉक कर ढिमरापुर चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ी कर काम के लिए चला गया था। रात करीब 11 बजे लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली, जिसके बाद आसपास काफी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

बाइक की कीमत करीब 15,000 रुपये बताई गई है। प्रार्थी ने 28 मार्च को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button