न्यूज

वार्ड 11 में ₹34.75 लाख लागत के विकास कार्यों का महापौर जीववर्धन चौहान ने किया भूमिपूजन

रायगढ़। नगर पालिका निगम रायगढ़ के वार्ड 11 में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए महापौर जीववर्धन चौहान ने शुक्रवार को ₹34.75 लाख की लागत से नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में नई सड़क निर्माण, ड्रेनेज सिस्टम और सार्वजनिक शेड का निर्माण शामिल है।

भूमिपूजन अवसर पर महापौर चौहान ने कहा कि इन परियोजनाओं की स्वीकृति रायगढ़ विधायक और प्रदेश वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रदान की गई है। उन्होंने विधायक की कार्यशैली की सराहना करते हुए बताया कि शहर के विकास को अब नई दिशा और गति मिली है और नगर निगम का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

महापौर ने वार्डवासियों को भरोसा दिलाया कि शहर के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से इसी तरह विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे नागरिकों को बेहतर सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर नगर निगम के सभापति डिग्रीलाल साहू, एमआईसी सदस्य अमित शर्मा, स्थानीय पार्षद और गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button