न्यूज

मनीष कुमार राठिया को जिला युवा मोर्चा में आईटी प्रमुख की ज़िम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

धरमजयगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने धरमजयगढ़ विधानसभा के आदिवासी नेता एवं बाकारुमा मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता मनीष कुमार राठिया को जिला युवा मोर्चा में आईटी प्रमुख की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र सहित पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने फोन एवं व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

मनीष कुमार राठिया आदिवासी समुदाय से आते हैं और धरमजयगढ़ विधानसभा के साथ-साथ पूरे रायगढ़ जिले में अपनी सक्रिय पहचान बना रहे हैं। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सोशल मीडिया विधानसभा संयोजक के रूप में कार्य किया। इसके अलावा आपातकालीन विस्तारक के रूप में जिला बिलासपुर मंडल में भी जिम्मेदारी निभाई तथा सक्रिय सदस्यता अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वर्ष 2025 में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 18 से डीडीसी पद के लिए भी उन्होंने दावेदारी प्रस्तुत की थी। सोशल मीडिया और संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जिला युवा मोर्चा आईटी सेल की कमान सौंपी है। जिला एवं क्षेत्रीय नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button