न्यूज

रायगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी शशि मोहन सिंह ने 61 प्रधान आरक्षक और 158 आरक्षकों का किया तबादला

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 61 प्रधान आरक्षक और 158 आरक्षकों को जिले के विभिन्न थानों और इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस आदेश में कई थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को बदलते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस विभाग के अनुसार यह तबादला व्यवस्था को सुचारू रखने और कार्य में बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए किया गया है।

जानकारी के अनुसार सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को शीघ्र ही अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से जिले में कानून व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button