न्यूज

हुंकराडीपा चौक गोल्डी ढाबा के पास सड़क हादसा: बाइक सवार युवक गितेश साहू की मौत, तमनार थाना में FIR दर्ज

रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत हुंकराडीपा चौक गोल्डी ढाबा के पास हुए सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक गितेश साहू की मौत हो गई। इस मामले में तमनार थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक गितेश साहू ग्राम देवगांव, थाना तमनार का निवासी था।

प्राथमिकी के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 की रात गितेश साहू अपने बड़े भाई को मोटरसाइकिल से उर्जा नगर छोड़ने गया था। भाई को छोड़ने के बाद वह मोटरसाइकिल से वापस लौट रहा था, तभी हुंकराडीपा चौक गोल्डी ढाबा के पास खड़े एक ट्रेलर से टकराने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज रायगढ़ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान 24 दिसंबर 2025 की सुबह उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की गई और दस्तावेजों के अवलोकन के बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button