न्यूज

पामगढ़ चौक खरसिया में पुरानी रंजिश पर मारपीट

रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पामगढ़ चौक में 21 मार्च 2026 को पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की घटना सामने आई है। शिकायतकर्ता हलधर पटैल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपियों ने उन्हें अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का व डंडे से हमला किया।

रिपोर्ट के अनुसार, करीब तीन महीने पहले शिकायतकर्ता के पिता के साथ हुई मारपीट को लेकर विवाद चल रहा था। उसी बात को लेकर जब हलधर पटैल ने चौक पर खुलेश्वर डनसेना से पूछताछ की, तो उसने अपने भाई उत्तरा डनसेना को बुला लिया और दोनों ने मिलकर मारपीट कर दी। घटना में शिकायतकर्ता के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं, जबकि मौके पर मौजूद परिजनों ने बीच-बचाव किया।

खरसिया पुलिस ने मामले में आरोपियों फुलेश्वर डनसेना और उत्तरा डनसेना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button