न्यूज

कांग्रेस नेताओं के बीच मारपीट, कुर्सियां फेंकीं, कपड़े फाड़े; जिला उपाध्यक्ष विजय साव पर FIR दर्ज

महासमुंद में कांग्रेस नेताओं के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस की सही जानकारी नहीं देने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान नेताओं ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी, कांच के गिलास तोड़ दिए और धक्का-मुक्की में कपड़े भी फट गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां 2 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे महंगाई को लेकर जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद विवाद शुरू हुआ। जिला उपाध्यक्ष विजय साव ने आरोप लगाया कि पदाधिकारियों को प्रेस वार्ता की जानकारी ठीक से नहीं दी गई थी। इसी बात पर विजय साव, ढेलू निषाद और निर्मल जैन के बीच पहले बहस और फिर नोकझोंक के बाद हाथापाई हो गई।

स्थिति बिगड़ने पर जिलाध्यक्ष को पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मामला शांत कराया और विजय साव को बाहर निकाला। इस पूरे घटनाक्रम के बाद विजय साव के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के दौरान प्लास्टिक कुर्सियां और कांच के गिलास टूट गए और माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button