न्यूज

बाप-बेटे ने जहर खाकर की आत्महत्या, किराए के मकान में मिले शव; आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान होने की आशंका

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शनिवार को किराए के मकान में रहने वाले बाप-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे के अंदर से दोनों के शव बरामद किए।

मृतकों की पहचान अरुण टंडिया (70) और पंकज टंडिया (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों कुछ महीने पहले ही भोईपारा में किराए के मकान में रहने आए थे। जांच के दौरान पुलिस को बाथरूम से जहर की एक शीशी भी मिली है, जिससे जहर खाकर आत्महत्या की आशंका और मजबूत हो गई है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की संभावना जताई है। जानकारी के मुताबिक पंकज मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था और उसे मिर्गी की बीमारी भी थी, जिससे वह काफी परेशान रहता था। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button