न्यूज

खरसिया के बड़ेदेवगांव स्कूल में चोरी, 95 हजार रुपये के उपकरण पार

रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ेदेवगांव स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। प्रार्थी खीरमोहन पटेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 20 मार्च 2026 की शाम 5 बजे से 23 मार्च 2026 की सुबह 10 बजे के बीच की बताई जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात चोरों ने स्कूल के चैनल गेट और दरवाजे को काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे शासकीय सामान को चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में कंप्यूटर CPU, HP लेजर जेट प्रिंटर, लैपटॉप, CCTV DVR, कैमरे, इनवर्टर, ऑडियो उपकरण सहित अन्य सामग्री शामिल है। चोरी गए सामान की कुल कीमत 95,000 रुपये आंकी गई है।

घटना की जानकारी स्कूल खुलने पर सामने आई, जिसके बाद प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(e) और 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर घृतलाहरे को सौंपी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button