न्यूज

दुकान में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी — चार आरोपियों के खिलाफ लैलूंगा थाना में एफआईआर दर्ज

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केशला में दुकान के अंदर घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रार्थी मुकेश भोय (26 वर्ष) निवासी केशला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गांव में “मां गायत्री जनरल स्टोर” नाम से दुकान चलाता है। 4 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 3:30 बजे जयप्रकाश बेहरा, क्रांतिराज बेहरा, नोबेल प्रसाद बेहरा और डोलामणी बेहरा दुकान में घुस आए और पूर्व में उधारी के पैसे को लेकर रंजिश रखते हुए गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि जयप्रकाश बेहरा बांस के डंडे से मुकेश के भाई प्रेमलाल भोय पर हमला करने की कोशिश कर रहा था, जबकि क्रांतिराज बेहरा ने काउंटर के अंदर घुसकर थप्पड़ मारकर मारपीट की, जिससे उसे चोट आई।

शिकायत में यह भी बताया गया कि शाम करीब 7 बजे आरोपी फिर दुकान के सामने पहुंचे और दोबारा गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो बनाने पर एक युवक का मोबाइल भी तोड़ने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button