न्यूज

शराब के नशे में पिकअप चालक ने बरातियों से भरा वाहन पलटा दिया, कई लोग घायल

रायगढ़। भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रामुडा–कुर्रूभाठा रोड के मध्य मोड़ के पास गुरुवार शाम एक पिकअप वाहन पलटने से बरातियों से भरे वाहन में सवार कई लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बिछिया निवासी तरूण पटेल अपने गांव के दिलेश्वर पटेल की शादी में बराती बनकर पिकअप वाहन क्रमांक CG 11 BS 2243 से दर्रामुडा गया था। खाना खाने के बाद लगभग 25–30 बराती उसी वाहन से वापस लौट रहे थे।

बताया गया कि वाहन चालक ब्रीज राम पटेल उर्फ विजय पटेल शराब के नशे में वाहन चला रहा था। शाम करीब 6:30 बजे दर्रामुडा और कुर्रूभाठा के बीच मोड़ पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गई। दुर्घटना में तरूण पटेल सहित दीपक पटेल, किशन पटेल, परदेशी पटेल, जयकुमार, तोष कुमार, तुसार पटेल, कुलदीप पटेल, परमेश्वर पटेल और सीताराम पटेल समेत कई बराती घायल हो गए।

घटना में दीपक पटेल को गंभीर चोट आने पर खरसिया अस्पताल रेफर किया गया है। शिकायत के आधार पर भूपदेवपुर पुलिस ने आरोपी चालक ब्रीज राम पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 184 और 185 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button